फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nadda, Shah and Rajnath will strengthen BJP's fortification on Karnal seat.

Karnal News: करनाल सीट पर भाजपा की किलेबंदी मजबूत करेंगे नड्डा, शाह और राजनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Nadda, Shah and Rajnath will strengthen BJP's fortification on Karnal seat.
- राष्ट्रीय अध्यक्ष होटल में प्रबुद्धजनों, गृह मंत्री दशहरा मैदान में आमजन और रक्षा मंत्री घरौंडा में बिरादरियों को साधेंगे
विज्ञापन


- 2014 और 2019 के चुनावों में भी शाह और राजनाथ ने भरा था जोश



गगन तलवार

करनाल। संसदीय सीट करनाल पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर स्टार प्रचारक भाजपा की किलेबंदी मजबूत करने के लिए अब केंद्रीय नेतृत्व और संगठन भी अपनी ताकत झौंकेगा। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष तौर पर करनाल पहुंचकर लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के लिए जोर लगाएंगे।

अचानक तय हुए कार्यक्रम के अनुसार, 19 मई को जेपी नड्डा एक निजी होटल में शहर के प्रबुद्ध लोगों और संस्थाओं व संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। 20 मई को सेक्टर-4 के दशहरा मैदान में गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्तरीय जनसभा को संबोधित करेंगे। 22 मई को घरौंडा की अनाज मंडी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री टिकट न मिलने से नाराज राजपूतों व अन्य बिरादरियों को भी साधेंगे।
विज्ञापन


अमित शाह और राजनाथ सिंह 2014 और 2019 के चुनाव में भी करनाल आए थे। पार्टी अध्यक्ष के रूप में शाह का चुनावी कार्यक्रम सेक्टर-12 के मैदान में हुआ था। जबकि 2014 में गृह मंत्री के रूप में पहुंचे राजनाथ सिंह का कार्यक्रम इंद्री विधानसभा क्षेत्र में किया गया था। इस बार राजनाथ सिंह का कार्यक्रम घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में रखने के भी अलग मायने हैं। यहां पर सबसे ज्यादा सामान्य श्रेणी के 49 प्रतिशत आबादी में 13 फीसदी राजपूत समाज के लोग हैं। वहीं असंध विधानसभा क्षेत्र में आठ, नीलोखेड़ी में सात, इंद्री में चार, करनाल में तीन, पानीपत ग्रामीण में दो और पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में महज एक फीसदी इस बिरादरी की आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस का गढ़ रही सीट पर तीसरी बार जीत चुनौती

करनाल लोकसभा सीट शुरुआत से कांग्रेस का गढ़ मानी गई है। अब लगातार तीसरी बार कमल खिलाना भाजपा के लिए चुनौती है। इसलिए मजबूत प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सीएम मनोहर लाल को यहां उतारा गया है। 1952 से लेकर 2014 तक हुए 18 चुनावों में सबसे ज्यादा 11 बार कांग्रेस जीती है। अब 2014 से भाजपा काबिज है। इससे पहले दो बार भाजपा, दो बार जनसंघ और एक बार भारतीय जनसंघ चुनाव जीत चुका है।




सीएम की 241 और स्टार प्रचारक मनोहर की 487 जनसभाएं

13 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही भाजपा ने करनाल लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं करना शुरू कर दिया था। 18 मई तक छोटी-बड़ी सभी मिलाकर 3038 जनसभाएं हो चुकी हैं। इनमें स्टार प्रचारक मनोहर लाल की 487, सीएम नायब सिंह सैनी की 241, सीएम की पत्नी सुमन सैनी की 343, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की 37, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की 18, परिवहन मंत्री असीम गोयल की 38 व अन्य सभी मंत्री, पूर्व मंत्री सहित 84 नेताओं की 1874 जनसभाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed