फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   My Shyam Dhani is the support of the loser...

Karnal News: हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
My Shyam Dhani is the support of the loser...
श्री श्याम सेवकों की ओर से आयोजित हुआ श्री खाटू श्याम संकीर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बोल खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जयघोष से श्री सेवा समिति आश्रम गूंज उठा। मौका था श्री श्याम सेवकों की ओर से आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन का। संकीर्तन में श्री श्याम बाबा का गुणगान करते हुए कोलकाता से आए निर्मल झुनझुनवाला ने हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी भजन गाया।
कोलकाता से आए नितेश शर्मा ने मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा भजन गाया। बठिंडा से आए कमल नायक ने राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदा भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। हेमंत ललित ने आयो सांवरियां सरकार घोड़े पे चढ़के भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। श्याम सरकार कुरुक्षेत्र के गौरव ने कोलकाता से लाए 51 फूलों की मालाओं से श्री श्याम बाबा का शृंगार किया।
विज्ञापन

पंडित विनोद शास्त्री ने रविवार शाम श्रद्धालु अशोक गुप्ता, अनिल, अमन, अरुण, रोबिन, धमेंद्र, अनिल गुप्ता,रामा मदान, नितिन, अंकित, सचिन, वरूण, सचिन गुप्ता, मुनीष मित्तल, राजू, प्रदीप और हितेष से विशेष पूजा करवा जोत प्रचंड करवा कीर्तन का शुभारंभ करवाया। कीर्तन में देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। कीर्तन के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed