फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Must bring Shaligram at home: Ashish Sagar

घर में शालीग्राम जरूर लेकर आएं : आशीष सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Must bring Shaligram at home: Ashish Sagar
- श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री शिव पुराण कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री शिव पुराण कथा का आयोजन करवाया गया। जिसमें कथा व्यास आशीष सागर स्नेही बंधु ने बताया कि गृहों की कुदष्टि से बचने के लिए घर में शालीग्राम जरूर लेकर आएं। जिस घर में शालीग्राम होते हैं वहां यमदूत देखते तक नहीं। शालीग्राम को केवल स्नान करा तुलसी चढ़ा दें भगवान इतने में ही प्रसन्न हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कभी भी गणेश जी के ऊपर तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाया जाता। आशीष सागर ने बताया कि शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है, तिल चढ़ाने से समस्त पापों का नाश होता है, शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होती है, शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है, शिवलिंग पर जल चढ़ाने से परिवार के किसी सदस्य का तेज बुखार कम हो जाने की मान्यता है, शिवलिंग पर दूध में चीनी मिलाकर चढ़ाने से बच्चों का मस्तिष्क तेज होता है, शिवलिंग पर गन्ना का रस चढ़ाने से सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है, शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाने से मनुष्य को भौतिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है, शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से टीबी या मधुमेह की समस्या में राहत मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिवलिंग पर आप कुछ चढ़ाओ या न चढ़ाओ लेकिन वेलपत्र के पत्ते जरूर चढ़ाएं, वहीं पूर्णमासी, अमावस्या और सोमवार को वेलपत्र के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। चप्पल पहनकर वेलपत्र को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इस अवसर पर रामधन गोयल, राधे श्याम, नरेश, नीरज, दीपक, अंजु, आरुषी और पुष्कर सिंगला मौजूद रहे। गोयल परिवार की ओर से इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed