फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Muskaan's Chunnu has become everyone's darling at home

Karnal News: घर में सबका दुलारा बन गया है मुस्कान का चुन्नू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Muskaan's Chunnu has become everyone's darling at home
मेरा पेट मेरा दोस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर की शिव कॉलोनी निवासी मुस्कान ने बताया कि चुन्नू जब 10 दिन का था, तब वह इसे मौसी के घर से लाई थी। अब ये दो साल का हो गया है। चुन्नू अब परिवार का दुलारा बन गया है। परिवार का कोई सदस्य जब भी बाहर से आता है, सबसे पहले चुन्नू को ही पुकारता है। वह आवाज सुनते ही दौड़कर पास में आकर चक्कर लगाने लगता है।

मुस्कान बताती हैं कि चुन्नू किसी को काटता नहीं है। इसे गेंद के साथ खेलना बहुत पसंद है। हम गेंद को दूर फेंक देते हैं और फिर उसे लेकर आने को कहते हैं तो ये तुरंत उसे लेकर आता है। चन्नू को खाने में टमाटर, गाजर बहुत पसंद है। हड्डी वाले बिस्कुट भी चाव से खाता है। इसे मांसाहार भी बहुत पसंद है। इसके लिए हफ्ते में तीन दिन चिकन लाकर खिलाते हैं। ये पूरे घर में घूमता रहता है। कभी बांध कर नहीं रखते हैं। यह किसी को काटता नहीं है। इसे सभी प्रकार के टीके लगवा दिए हैं। मुस्कान के अनुसार चुन्नू के रहने से घर में खुशी का माहौल रहता है। यह पग नस्ल का है। यदि घर से बाहर चला भी जाता है तो कुछ समय में लौट आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed