फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Muskaan and Tejashwi made the best rangoli

Karnal News: मुस्कान और तेजस्वी ने बनाई सबसे अच्छी रंगोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Muskaan and Tejashwi made the best rangoli
मुस्कान और तेजस्वी ने बनाई सबसे अच्छी रंगोली
करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएससी, एमएससी गणित की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में मुस्कान व तेजस्वी ने सबसे शानदार रंगोली बनाई और प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. श्वेता धवन ने महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक ज्योति खंडूजा को हरियाली का प्रतीक पौधा देकर स्वागत किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला, भावना ने दूसरा और भूमिका व दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली में मुस्कान व तेजस्वी ने पहला, तनीषा व जानवी ने दूसरा, वंशिका व जसनूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डाॅ. मंजू सिंह व डाॅ. सुषमा रहे। मौके प्राचार्या मीनू शर्मा, गणित विभाग की प्रमुख डाॅ. श्वेता धवन, मोनिला बंसल, मीनू कालरा, सिलकी पुरी, वंदना शर्मा, दीपिका व अनीता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed