फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder of friend, Had come to revenge, arrest, karnal

रंजिश में आकर की थी दोस्त की हत्या

Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-6 वासी दोस्त की हत्या के आरोपी मेनपाल को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने कबूला है कि उसने ही यूपी में ले जाकर दोस्त के सिर पर पत्थर मारकर उसको नहर में धक्का दे दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। यूपी की पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन पीड़ितों ने करनाल पुलिस से जांच करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


सीआईए वन कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी पंकज नैन ने बताया कि सीआईए वन के इंचार्ज निरीक्षक दीपक कुमार की टीम के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ आरोपी मेनपाल वासी सेक्टर-6 को बुधवार को ग्रीन बेल्ट सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त संजीत के साथ स्मैक लेने के लिए 23 जनवरी 2016 को गांव भुरा जिला शामली में गया था, जहां पर संजीत ने उसकी मोटरसाइकिल को उसके पास पैसे न होने के कारण गिरवी रखवा दिया था।
विज्ञापन


उसी दिन रात्रि के समय मोटरसाइकिल गिरवी रखवाने की रंजिश रखते हुए उसने संजीत को स्मैक पिलाई और बड़ौली यूपी की हद में यमुना नदी के पुल के नीचे उसने संजीत को और स्मैक पिलाकर उसे यमुना नदी में धक्का देकर नदी में गिराकर मार दिया था और वहां से भाग गया था। तीन फरवरी को थाना झिंझाना को संजित का शव मिला। इस संबंध में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा अलग से मुकदमा दर्ज किया गया था तथा घटनास्थल करनाल का होने के कारण एसपी ने केस वापस करनाल में मंगवाकर जांच का जिम्मा निरीक्षक दीपक कुमार को सौंपा गया था। निरीक्षक ने अपने दोस्त की हत्या के आरोपी मेनपाल को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed