{"_id":"6572375dfe6dcb9f0a0c2c44","slug":"murder-of-an-elderly-person-by-attacking-him-with-a-sword-karnal-news-c-18-knl1008-278821-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गंडासी से वार कर बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गंडासी से वार कर बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन
- पड़ोसियों का बिजली का तार टूटने पर हुआ विवाद, तीन लोगों पर हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जलमाना (करनाल)। बिजली का तार टूटने पर हुए विवाद में उपलाना में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला की शिकायत पर आरोपी पक्ष के तीन लाेगाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करा कर शव परिजनाें काे सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी कमला ने बताया कि उसका बेटा राजिंद्र जो कि बोल नहीं सकता, चारा की गठरी लेकर घर की तरफ आ रहा था। इसी दाैरान यह गठरी बिजली के तार से टकरा गई और पड़ोसियाें की बिजली की तार टूट गई। उन्हाेंने तार जुड़वा देने की बात कह दी थी, लेकिन पड़ाेस में रहने वाली आरोपी महिला रविना, उसका पति गुरदीप केड़ी और उसके ससुर जिया लाल ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके दो बेटे और पाेता से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आराेपी गुरदीप उर्फ केडी ने उसके 72 वर्षीय पति चंद्र सिंह की आंख के पास तेजधार गंडासी से वार कर दिया। इससे उसकाे गहरी चाेट पहुंचने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला की शिकायत पर आराेपी गुरदीप उर्फ केड़ी, उसकी पत्नी रविना और उसके पिता जिया लाल के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आंख के पास वार करके बुजुर्ग की हत्या की है। एफएसएल की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला की शिकायत पर आराेपी गुरदीप उर्फ केड़ी, उसकी पत्नी रविना और उसके पिता जिया लाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तीनाें आराेपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
मनोज कुमार, असंध थाना प्रभारी