फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder of a laborer by cutting his neck...

Karnal News: मजदूर की गर्दन काटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
murder of a laborer by cutting his neck...
- खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में मिला शव, हरदोई के मुंजाहेड़ा गांव का रहने वाला है मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक (करनाल)। कुताना गांव के समीप एक ट्यूबवेल के कमरे में मजदूर की गर्दन काट कर हत्या कर दी। जिसका शव सोमवार की सुबह ट्यूबवेल के कमरे में मिला। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
मृतक मजदूर की पहचान नन्नाराम निवासी मुंजाहेडा जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। ग्रामीण लख्मीचंद ने बताया कि वह पानीपत रिफाइनरी में मजदूरी करता है। जिस ट्यूबवेल के कोठे में मजदूर का शव मिला है, उस ट्यूबवेल के कई साझेदार हैं। सोमवार सुबह जब वह अपने खेत में सब्जी लेने के लिए गया तो एक व्यक्ति का गर्दन कटा शव ट्यूबवेल के कमरे में पड़ा था। जिसकी सूचना उसने फोन पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि को दी। फिर सरपंच प्रतिनिधि ने डायल 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नन्नाराम काफी दिनों से गांव में मजदूरी का कार्य करता था। रविवार शाम नन्नाराम पूर्व सरपंच माई राम के ट्यूबवेल पर जाकर सो गया था। जिसकी रात को किसी ने गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि आखिर उसकी हत्या किसने और क्यों की है। मजदूर के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुबह फोन पर सूचना मिली कि खेत में बने कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति की गर्दन कटी हुई मिली। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के मुंजाहेड़ा निवासी नन्नाराम के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सज्जन सिंह, थाना प्रभारी, मूनक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed