फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder in Gharaunda, Karnal: Body of a young man found outside friend's house in Anokha Colony

करनाल के घरौंडा में मर्डर: अनोखा कॉलोनी में दोस्त के घर के बाहर मिला युवक का शव, हलवाई का काम करता था मृतक

Sat, 02 Aug 2025 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Aug 2025 11:00 AM IST
सार

सुनील को सूचना मिली कि जिस दोस्त के घर गुरमीत गया था, उसी ने उसकी हत्या कर दी।पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है और अक्सर शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा करता था।

विज्ञापन
Murder in Gharaunda, Karnal: Body of a young man found outside friend's house in Anokha Colony
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल जिले के घरौंडा में वार्ड नंबर 17 की अनोखा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। 26 वर्षीय गुरमीत कश्यप का खून से लथपथ शव उसके दोस्त के घर के बाहर मिला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मृतक गुरमीत कश्यप अनोखा कॉलोनी का ही निवासी था और एक हलवाई के पास काम करता था। शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त के घर गया था। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि गुरमीत समय पर घर लौट आया था, लेकिन रात को अपने दोस्त के घर चला गया। सुबह तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को आशंका हुई।
विज्ञापन


सुनील को सूचना मिली कि जिस दोस्त के घर गुरमीत गया था, उसी ने उसकी हत्या कर दी।पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है और अक्सर शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा करता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे भी उसने गालियां देकर पड़ोसियों को धमकाया। परेशान होकर पड़ोसियों ने उसे उसके घर में भेजकर बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह जब पड़ोसियों ने उसके घर में झांककर देखा, तो गुरमीत का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था और उसने हत्या के बाद शव को दफनाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे देख लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोजाना मोहल्ले में हंगामा करता था और शराब के नशे में लोगों को परेशान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed