फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder attempt accused arrest

हत्या के प्रयास का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
murder attempt accused arrest
इंद्री के गांव बढेड़ी निवासी दो लोगों पर फायरिंग करने व बुड़नपुर के सरपंच को जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध देसी पिस्तौल 12 बोर, दो रौंद व एक कार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व यमुनानगर में लूट, डकैती तथा जान से मारने के प्रयास सहित 15 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन मार्च को गांव बुड़नपुर खालसा के पास कार में सवार दो आरोपी रिंकू निवासी गांव बुड़नपुर खालसा इंद्री व सचिन कुमार निवासी मुरादगढ़, इंद्री जो कि हाल में यमुनानगर में रहता है और अन्य दो-तीन युवकों ने मिलकर रुचिन व कृष्ण निवासी गांव बढेड़ी से मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। पुलिस ने रुचिन की शिकायत पर इंद्री थाना में केस दर्ज कर लिया था। जांच सीआईए-2 करनाल की टीम को सौंपी गई। 8 मार्च को उप निरीक्षक शिवकुमार सीआईए-2 की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी रिंकू को इंद्री से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध देसी पिस्तौल 12 बोर, दो रौंद व एक कार बरामद की गई। आरोपी ने खुलासा किया कि उसके दोस्त सचिन का रुचिन के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसकी वजह से रुचिन को जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन

झगड़े के मामले में गवाही देने पर दी धमकी
आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि गांव बुढ़नपुर के सरपंच को झगडे़ के एक मामले में आरोपी के खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ झगडे़, लूट, डकैती, जान से मारने की धमकी देने व अवैध हथियार रखने व उन्हें प्रयोग करने के करीब 15 मामले करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला में दर्ज हैं। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed