फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Munshi accused of embezzlement of Rs 13 lakh

मुंशी पर 13 लाख रुपये गबन का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Munshi accused of embezzlement of Rs 13 lakh
करनाल। सेक्टर-8 निवासी ट्रांसपोर्टर के मुंशी द्वारा 13 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रहा है। पुलिस को दी शिकायत में राजिंद्र सिंह व मेहर सिंह निवासी सेक्टर-8 करनाल ने बताया कि संगम रोड लाइन के नाम से उनका ट्रांसपोर्ट है। उनके पास 54 ट्रक हैं। उन्होंने मुंशी सुखबीर को अक्तूबर 2018 में नौकरी पर रखा था। उसने 10 मार्च 2021 तक काम किया। आरोपी उनके ट्रकों का किराया भी अपने खाते में डलवाता रहा। वह गाड़ी के फास्टैग में कम रुपये डालता था। आरोपी ने फास्टैग में रुपये डालने के नाम पर सितंबर 2020 से फरवरी 2021 तक करीब 1330641 रुपये का गबन किया है। वहीं गाड़ियों में तेल डलवाने के नाम पर पेट्रोल पंप के मैनेजर से कमीशन के रूप में करीब दो लाख लेता था। आरोपी ने गबन के रुपये से गांव रंबा में मकान भी बना लिया। यह ड्राइवरों की सैलरी से भी गबन करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed