फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   municipal corporation election, karnal

निकाय चुनाव ने भाजपा के छुड़ाए पसीने

Mon, 23 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation election, karnal
चार नगर पालिकाओं का चुनाव - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले की चार नगर पालिकाओं घरौंडा, असंध, तरावड़ी व निसिंग में हुए चुनावों में कड़े मुकाबले हुए। भाजपा को चारों स्थानों पर कड़ी टक्कर मिली। कई स्थानों पर आजाद उम्मीदवारों ने भाजपा के उम्मीदवारों को रोमांचक टक्कर दी, तो वहीं इनेलो और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मजबूती के साथ मैदान में डटे रहे। कुल मिलाकर भाजपा प्रत्याशियों के परिणामों ने भाजपा नेताओं के पसीने छुड़ा दिए हैं। हालांकि, भाजपा नेताओं ने अभी से आजाद उम्मीदवारों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं और उन्हें पार्टी में लाने के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि असंध से भाजपा के विधायक व सीपीएस बख्शीश सिंह, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीर पंथी व घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण की इन चुनावों से सीधे साख जुड़ी हुई थी। एक तरफ इन नेताओं के समर्थक चुनाव में ताल ठोक रहे थे, वहीं पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी पार्षद बनने के लिए चुनावी मैदान में हाथ आजमा रहे थे। अपने वर्करों को जिताने के लिए भाजपा विधायकों और नेताओं ने जोर भी लगाए, लेकिन जोर इतना काम नहीं आ पाया। तरावड़ी की बात करें यह विधायक भगवानदास कबीर पंथी का गढ़ है और यहां पर कई भाजपा समर्थक चुनाव में भी कूदे थे, लेकिन पार्टी यहां पर कोई बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। यहां पर कुल 15 वार्ड हैं, इनमें से दो भाजपा के जीते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, आजाद उम्मीदारों को भाजपा खुद ही बता रही है। वहीं असंध में सीपीएस बक्शीस सिंह के क्षेत्र की बात करें तो कुल 15 में से यहां पर सीधे तौर पर भाजपा के सात पार्षद चुने गए हैं, अन्य आजाद पर दांव पेंच चल रहे हैं। निसिंग में 13 में से ज्यादातर भाजपा समर्थक जीते हैं, यह क्षेत्र भी सीपीएस बक्शीश के अंतर्गत आता है। इसके अलावा घरौंडा में कुल 17 में से भाजपा समर्थक छह पार्षद जीते हैं। उधर, इस बारे में भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी का कहना है कि चारों नगरपालिकाओं में ज्यादा पार्षद भाजपा की सोच वाले जीते हैं। उन्होंने चारों जगह बात की है। उनकी स्थिति मजबूत है और जाहिर सी बात है कि नपा चेयरमैन भी भाजपा की सोच वाले व्यक्ति ही बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चेयरमैन के लिए जोड़-तोड़
निकाय चुनाव के बाद रात से ही चेयरमैन पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। चुनाव के बाद भाजपा नेताओं के लिए अपने चेयरमैन बनाना चुनौती होगा। असंध में सामान्य जाति से पुरुष प्रधान चुना जाना है, जबकि तरावड़ी में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित सीट है। यहां पर पहले ही विधायक भगवानदास कबीर पंथी के भाई की पत्नी रेखा सर्वसम्मति से पार्षद चुनी जा चुकी हैं। वहीं, घरौंडा की बात करें यहां पर सामान्य जाति से चेयरमैन चुना जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed