फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mughal canal phase-2 and 3, Karnal will start in next four months

आगामी चार माह में शुरू होगा मुगल कैनाल फेज-2 और 3

Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mughal canal phase-2 and 3, Karnal will start in next four months
आगामी चार माह में शुरू होगा मुगल कैनाल फेज-2 और 3 - फोटो : Amar Ujala

शहर की बहुप्रतितिष्ट ओल्ड मुगल कैनाल परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। अगले 3-4 महीनों में इस पर काम शुरू होने की प्रबल उम्मीद है। वन विभाग की आपत्ति भी दूर हो गई है, वहीं सरकार से इसके निर्माण को लेकर भी मंजूरी मिल गई है। करीब 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत मुगल कैनाल फेज-1 की तर्ज पर फेज-2 और फेज-3 तैयार किये जाएंगे। इसके साथ ही यहां पर साइकिल ट्रैक, पार्किंग, पार्क और मनोरंजन के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना को लेकर डीसी मनदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. आदित्य दहिया, उपमंडलाधीश योगेश कुमार, ईओ हुडा अश्विनी कुमार, नगराधीश सुधांशु गौतम, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर तथा डीटीपी अमरीक सिंह, तहसीलदार शयाम लाल, फारेस्ट ऑफिसर तथा निगम के कार्यकारी अभियंता महीपाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बता दें कि महत्वपूर्ण मुगल कैनाल परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए पिछले 2 साल से प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए वास्तुमंडल एजेंसी के अतुल गोयल कंसल्टेंट को हायर कर लिया गया है। दूसरी ओर परियोजना को सिरे चढ़ाने से पहले वन जैसे जिन विभागों की आपत्तियां बीच में आड़े आ गई थी, वे भी लगभग समाप्त हो गई हैं। इस जमीन को लेकर वन विभाग अपना दावा जता रहा था, एसीएस लेवल की बैठक में इस मुद्दे को निपटाया गया व वन विभाग की आपत्ति को दूर कर लिया गया है। बता दें कि मुगल कैनाल एक गंदा नाला था और यहां पर करीब दस साल पहले इसको कवर करते हुए इस पर पार्क, पार्किंग बनाए गए थे व दोनों ओर कामर्शियल शाप बनाए गए हैं। आज यह शहर की प्रमुख मार्केट है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में तैयार होगा ले आउट
बैठक में निर्णय लिया गया कि मुगल कैनाल के ले-आउट प्लान को जिला नगर योजनाकार एक सप्ताह में अपने कमेंट्स और इसकी अंतिम वेरिफिकेशन करके इसे नगर निगम को देंगे, ताकि नगर निगम की ओर से परियोजना के प्लान को सरकार के पास जमा करवाकर शीघ्र इसके कार्य की स्वीकृति प्राप्त की जा सके। परियोजना के तहत यहां कॉमर्शियल, बिल्डिंग, पार्किंग, साइकिल ट्रैक, बच्चों के मनोरंजन के लिए फाउनटेन व झूले, सुंदर पार्क तथा महिलाओं के लिए अलग से व्यायाम के स्थल विकसित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए बैठ कर एकाग्रता से पढ़ने के लिए स्थान भी मुहैया होगा। इस परियोजना का सही-सही खर्च अनुमान तैयार करने के बाद ही तय हो पाएगा, लेकिन इस पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा
सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो जाने के बाद, नगर निगम इस परियोजना के एस्टीमेट तैयार करेगा, जिस पर लगभग 3 माह लग सकते हैं। इसके बाद कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। निविदाएं खुलने के बाद मुगल कैनाल के फेज 2 और 3 का कार्य शुरू किया जाएगा। मुगल कैनाल परियोजना शहर की प्रतिष्ठित परियोजना होगी। इस परियोजना को लेकर सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है और आगामी चार माह में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।  
-डॉ. आदित्य दहिया, निगम आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed