फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mrinalini Rawat earned fame in Taekwondo

Karnal News: मृणालिनी रावत ने ताइक्वांडो में कमाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mrinalini Rawat earned fame in Taekwondo
- सीबीएसई नॉर्थ जोन में जीत चुकी स्वर्ण पदक, 2020 से डैन ब्लैक बेल्ट श्रेणी में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मृणालिनी रावत ने ताइक्वांडो में नाम कमाया है। अब वह नॉर्थ जोन व नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा की मिसाल पेश कर रही हैं। मृणालिनी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। वह 2020 से डैन ब्लैक बेल्ट श्रेणी में शामिल हैं।
मृणालिनी के मुख्य कोच मनीष कुमार ने बताया कि वह उनके पास छह साल से अभ्यास कर रही हैं। वह जब उनके पास आई महज पांच वर्ष की थी, अब वह 11 साल की हो गई हैं। मृणालिनी शुरुआत से ही लेग स्ट्रेचिंग (पैरों को दाई व बाई ओर खोलने) में माहिर हैं। उनमें और उनकी बहन मणिकर्णिका रावत शुरुआत से ही प्रतिभाशाली हैं, इसके परिणामस्वरूप दोनों बहनें अन्य खिलाड़ियों से अलग हैं और दोनों ब्लैक बेल्ट हैं।
विज्ञापन

मृणालिनी के पिता सितेंद्र कुमार रावत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर व मां पूर्णिमा राव गृहिणी हैं। कक्षा छठी की छात्रा मृणालिनी रावत ने लगातार उपलब्धियां हासिल कर यह साबित किया है कि समर्पण, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रथम फेडरेशन कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की सब-जूनियर बालिका वर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, जिला और हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृणालिनी की उपलब्धियां-
- इंडो नेपाल नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
- सीबीएसई नॉर्थ जोन में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
- सीबीएसई नेशनल में प्रतिभाग किया है।
- ऑल हरियाणा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed