फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MP knows the arrangements of the library, instructions for improvement

Karnal News: सांसद ने जानी पुस्तकालय की व्यवस्थाएं, सुधार के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
MP knows the arrangements of the library, instructions for improvement
- उपायुक्त, मेयर और जिला परिषद सीईओ को फोन करके बोले- समस्याओं से बच्चों को आ रही परेशानी, जल्द स्थायी समाधान कराएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। रेलवे रोड स्थित जिला पुस्तकालय की हालत जल्द सुधरेगी। मंगलवार को सांसद संजय भाटिया ने पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पढ़ रहे युवाओं और बच्चों से बात करके उनकी समस्याएं जानी और जल्द व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया। छत से टपकते एसी के पानी, गंदगी से अटे शौचालय, पीने का पानी न होने और प्रांगण में पसरी गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

सांसद ने मौके पर उपायुक्त अनीश यादव, मेयर रेणू बाला गुप्ता और जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार को कॉल करके बच्चों को आ रही परेशानी का जल्द स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेयर से पुस्तकालय में सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करने का आग्रह किया। इससे पहले जिला परिषद के सीईओ को भी उन्होंने खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


युवाओं ने सांसद को लिखित में भी शिकायत सौंपी। उन्होंने कहा कि अब दिक्कत नहीं आने देंगे, हर समस्या का जल्द समाधान होगा। विदित हो कि अमर उजाला ने जुलाई माह में विशेष तौर पर अभियान चलाकर जिला पुस्तकालय की खराब स्थिति को उजागर किया था। मामला उजागर होने के बाद एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने यहां के हालात पर रिपोर्ट भी स्टाफ से मांगी थी। अब सांसद ने संज्ञान लेते हुए जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया है। पुस्तकालय में सफाई कर्मचारी से लेकर लाइब्रेरियन तक सभी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभागों में उलझी समस्याएं

समस्या संज्ञान में आते ही सांसद ने जिला पुस्तकालय की नोडल अधिकारी राजकीय महिला कॉलेज की प्रिंसिपल से जानकारी मांगी तो उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर रिपोर्ट भेजने की जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंचीं नगर निगम की एक्सईएन मोनिका शर्मा ने जवाब दिया कि पुस्तकालय उनके अधीन नहीं है, जिला परिषद सीईओ के अधीन आता है। इसके बाद सांसद ने जिला परिषद सीईओ से कॉल करके जवाब मांगा तो उन्होंने भी जांच कराने की बात कही। जब मामला अधिकारियों और विभागों में उलझता दिखा तो सांसद ने उपायुक्त और मेयर को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।




शौचालय इस्तेमाल के लायक नहीं

सांसद ने जब द्वितीय तल पर लड़कियों के हॉल का निरीक्षण किया तो यहां युवतियों ने बताया कि पुस्तकालय के शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं। गंदगी के कारण हॉल में भी बदबू का आलम है। बिजली की फिटिंग उखड़ी और कार्यशील नहीं है। सभी पंखे और एसी भी नहीं चलते। पीने का पानी भी बाहर से लाना पड़ता है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। कई बार अधिकारियों को शिकायत भी दे चुके हैं। सफाई भी खुद पैसे एकत्रित करके कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed