फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Movement of clouds today, increase in temperature possible

Karnal News: आज बादलों की आवाजाही, तापमान में बढ़ोतरी संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Movement of clouds today, increase in temperature possible
करनाल। दिनभर धूप तो खिली, लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रही। परिणाम ये रहा कि अधिकतम तापमान रविवार जैसा ही रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम लगातार गेहूं की फसल के अनुकूल बना हुआ है, जिसके कारण फसल बेहतर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
विज्ञापन

बादलों का आवागमन अलसुबह से ही शुरू हो गया था, जो दिनभर बना रहा, हालांकि सूर्य की किरणों को हल्के बादल होने के कारण प्रभावित नहीं कर सके। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला मौसम शाखा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोरी देखी गया है, न्यूनततम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27 फरवरी को आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। एक और पश्चिमी विक्षोभ की आहट है, जिसके आंशिक प्रभाव के कारण दो मार्च से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed