{"_id":"635c44f2f86f433e3662d740","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-karnal-news-knl1257535169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में इद्री के गुढ़ा निवासी इरफान ने बताया कि वे और तारीफ अपने काम से करनाल आए हुए थे। काम खत्म करने के बाद आईटीआई चौक से इंद्री जाने के लिए अपनी बाइक लेकर खड़े थे। इस दौरान गांव गुढ़ा निवासी तारीफ का भाई आरिफ अपनी बाइक पर आ गया। वे एक साथ घर की ओर चल दिए। बलड़ी बाईपास पुल से थोड़ा पहले नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आरिफ की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने निजी वाहन की मदद से उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
----