{"_id":"671abacb3b977c78e40b49e4","slug":"mothers-kept-fast-for-the-long-life-of-their-children-karnal-news-c-18-knl1008-506309-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत
विज्ञापन
- जिलेभर में श्रद्धाभाव के साथ मनााया गया अहोई अष्टमी का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अहोई अष्टमी का पर्व वीरवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने पूरे दिन व्रत रखा और दोपहर को कथा सुनीं। देर शाम को तारों को देखकर व्रत खोला। इस मौके पर बाजार में खूब खरीदारी हुई।
असंल सिटी के शिव मंदिर में सोसायटी की महिलाओं ने पंडित विनोद शास्त्री से अहोई अष्टमी की कथा सुन सूर्य को अर्घ्य दिया और आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने व्रत के दौरान अपने-अपने मोहल्ले के मंदिरों और घरों में अहोई अष्टमी की कथा सुनी और शाम को तारों और चांद को देख व्रत खोला।
इस अवसर पर साक्षी और मीना ने कीर्तन में भजन, चालो भोले नाथ याड़े तो मन्नै डर लाग्गै..., इस जंगल में सांप सड़ीले क्यूकर काटू रात याड़े तो मन्नै डर लाग्गै... गाए। अहोई अष्टमी की कथा सुनने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ जहां सेल्फी ली।