फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother's protest continues to bring son's body from Greece

ग्रीस से बेटे के शव को मंगाने को लेकर मां का धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mother's protest continues to bring son's body from Greece
करनाल। ग्रीस देश से मृतक बेटे का शव मंगवाने के लिए दूसरे दिन भी विक्रम की मां लघु सचिवालय के बाहर धरने पर डटी रही। उसका पूरा परिवार भी धरने पर बैठा हुआ था। मृतक विक्रम के परिवार ने जिला प्रशासन को अल्टीमेट दिया है कि यदि सोमवार तक विक्रम का शव करनाल नहीं पहुंचा तो वह प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बसंत विहार निवासी मृतक विक्रम की मां का कहना है कि विक्रम की बहन प्रभजोत कौर ने एजेंट निरवैर साथ मिलकर उसे ग्रीस भेज था और वहां उसकी हत्या करा दी। उन्होंने पहले ही धोखाधड़ी करने व विक्रम को लापता करने की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी हुई थी और केस भी दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। हालांकि पुलिस ने बहन प्रभजोत और एजेंट निरवैर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उधर, जिला प्रशासन ने अभी इस परिवार को कोई आश्वासन नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed