फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mother received death threats

मां को मिली जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
mother received death threats
गांव हरिसिंहपुरा के एक निजी स्कूल में छात्र की हत्या करने के मामले में छात्र की मां ने आरोपी पक्ष की एक महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 मार्च को हरिसिंहपुरा गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने ही सहपाठी की क्लास में ही चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और उससे हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के एक माह बाद मृतक की मां सीमा रानी ने आरोपी पक्ष की एक महिला दर्शनी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटे की हत्या के मामले में उसने सुमन, दर्शनी, बतेरी व संदीप के खिलाफ बयान दर्ज करवाए थे। अब दो दिनों से दर्शनी उसको जान से मारने की धमकी दे रही है। इतना ही नहीं महिला उसके घर के सामने खड़े होकर अभद्र भाषा व अपशब्द भी कहती है। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि मृतक की मां सीमा रानी की शिकायत पर शुक्रवार शाम को दर्शनी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed