फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother kept crying all night, there were no tears

रात भर रोती रही मां, नहीं थे आंसू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mother kept crying all night, there were no tears
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मोहित की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मोहित की मां की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार रात से जहां परिजन और किसान 30 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मांगों को लेकर अड़े रहे वहीं उनके साथ मोहित की मां भी मौजूद थी जो कि पूरी रात रोती रही। जिस कारण उसकी आंखें सूज गईं। इस दौरान कई बार वह बेहोश भी हुई।
शुक्रवार सुबह जब धरने पर भाजपा नेता सुभाष कश्यप पहुंचे तो उनका किसानों ने विरोध किया। इसके बाद भाजपा नेता समाज के अन्य लोगों को लेकर आया और फिर धरने पर बैठा। इस दौरान समाज के लोगों ने पोस्टमार्टम में घुसकर शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। दूसरी ओर मृतक मोहित के पिता जगदीश, भाई रोहित, किसान नेता जगदीश औलख सहित अन्य डीसी से मिलने गए थे। डीसी से मांगों पर सहमति बनने के बाद शव को उठाया गया।
विज्ञापन

एडीसी ने मौके पर पहुंचकर दिया आश्वासन
डीसी निशांत यादव ने परिजनों की मांगों को मान लिया था। इसके बाद एडीसी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों की जो मांग थी, वह मान ली गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से परिजनों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही मृतक के भाई को उसकी योग्यता के आधार पर डीसी रेट की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर सीएम से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed