फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother and son die in road accident

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mother and son die in road accident
नीलोखेड़ी सड़क हादसे में एक युवक की मौत आधा दर्जन घायल।
जीटी रोड पर अनियंत्रित एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई और परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इसमें दो साल का एक छोटा बच्चा भी शामिल है। आनन फानन में सभी घायलों को पहले कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। इसके बाद उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर वापस अंबाला लौट रहे थे।
विज्ञापन

कार चालक वेद प्रकाश ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ अंबाला वापस जा रहे थे। इस दौरान नीलोखेड़ी में काली माता मंदिर के समीप करीब 12.30 बजे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें सवार सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी इसकी सूचना डायल-112 को दी गई। इस दौरान वहां से गुजर रही महिला ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान संदीप-34 और मामो देवी-70 की मौत हो गई, जबकि पुष्पा देवी, रजनी, बच्चा, यश और एक दो साल का मासूम घायल हो गए।
विज्ञापन

उचित इलाज नहीं मिला तो निजी अस्पताल पहुंचे
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मेडिकल कालेज में उचित उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इलाज में कोताही के कारण ही घायलों को निजी अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला और एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
- संदीप कुमार, नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed