फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Most candidates reserved for BCA for the first time

पहली बार बीसीए के लिए आरक्षित सर्वाधिक उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Most candidates reserved for BCA for the first time
जय भगवान सेन
विज्ञापन

बीसीए के लिए पहली बार सरपंच पद आरक्षित होने के बाद चौधर पाने के लिए समाज के प्रत्याशियों में होड़ लग गई है। यही कारण है कि जिन पंचायतों में सरपंच पद की सीट बीसीए के लिए आरक्षित की गई है, उनमें भले ही आबादी कम है लेकिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी चुनावी दंगल में कूदे हैं। खंड घरौंडा क्षेत्र में चार ग्राम पंचायतों के सरपंच पद बीसीए के लिए आरक्षित हैं। इन चारों गांवों में 9300 मतदाता हैं, जिनमें 42 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिससे मतों के बिखराव की स्थिति से चौधर के लिए हार जीत का फैसला काफी कम मतों पर सिमट सकता है। इन पंचायतों में एक-एक वोट बेहद कीमती हो गया है।
ग्राम पंचायत सदरपुर का सरंपच पद महिला के लिए आरक्षित है। यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 1083 मतदाताओं पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस हिसाब से एक उम्मीदवार को जीतने के लिए मात्र 150 से 170 वोट की जरूरत पड़ सकती है। इतनी ज्यादा संख्या में उम्मीदवार होने से ग्रामीण भी असमंजस की स्थिति में हैं कि किस उम्मीदवार को गांव की चौधर दी जाए। वहीं बीसीए से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारो का कहना है कि सरकार ने पहली बार बीसीए को आठ प्रतिशत आरक्षण दिया है, इसलिए चौधर पाने की कोशिश तो करनी चाहिए।
विज्ञापन

गांव फुरलक में 15 उम्मीदवार मैदान में है। इसी तरह हरिसिंहपुरा में आठ व फरीदपुर में आठ उमीदवार चुनाव मैदान में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में बीसीए को आठ प्रतिशत आरक्षण देकर सही कदम उठाया है। उन्हें रिजर्व होने बाद ही चुनाव लड़ने का मौका मिला है। बीडीपीओ रिकार्ड के अनुसार पूरे ब्लॉक में सबसे ज्यादा सरपंच पद के उम्मीदवार गांव फुरलक से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पंचायत में कितने उम्मीदवार और वोटर
गांव उम्मीदवार मतदाता
फुरलक 15 3009
सदरपुर 11 1083
हरिसिंहपूरा 8 1559
फरीदपुर 8 3653
गांव फुरलक
पूर्व फौजी राम रतन, जोगिंदर जांगड़ा, संदीप कुमार, अमित कुमार, मोहित कुमार, रामलाल, संदीप कुमार, उज्जवल, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, सलीम, रोहतास, सुमित कुमार, विजय कुमार, दीपक कुमार।

गांव सदरपुर
अनीता, ऊषा देवी, गीता रानी, नाशिमा, पायल, शीतल, सुमन देवी, पिंकी रानी, रितु रानी, रिम्पी, शीतल।
हरिसिंहपुरा
ईश्वर सिंह, जसवंत सिंह, रमेश कुमार, रोहताश पंवार, लक्ष्मण, विनोद पंवार, सुभाष चंदर, सुरजीत सिंह।
फरीदपुर
- अशोक कुमार, पवन कुमार, मनोहर लाल, भरत सिंह, राजकुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र पाल व पवन कुमार
वर्जन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चार पंचायत बीसीए के लिए आरक्षित हुई हैं। जिसमें गांव फुरलक, फरीदपुर, सदरपुर व हरिसिंहपुरा है। चारों पंचायतों में 42 उम्मीदवार मैदान में हैं और 9304 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed