फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Morning fog prevails, dense fog alert from 14th

Karnal News: सुबह छा रही धुंध, 14 से घने कोहरे का अलर्ट

Fri, 12 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Morning fog prevails, dense fog alert from 14th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हवा की रफ्तार कम होने से धुंध छाने लगी है। वीरवार को सुबह देर व शाम को आठ बजे ही धुंध छाने से पारदर्शिता प्रभावित हुई। वहीं न्यूनतम तापमान पांच दिन बाद एक बार फिर गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार और शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अंदेशा जताया है। साथ ही 14 दिसंबर से घने कोहरे का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। अब तक हवा की रफ्तार तेज होने से पूरा दिन ठंड महसूस की जा रही थी। वीरवार को जहां हवा की रफ्तार कम हुई वहीं धुंध का असर बढ़ना शुरू हुआ। लोगों के पूरा दिन हाथ-पैर ठिठुरने शुरु हो गए हैं। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ धूप का सहारा लेने लगे हैं। वीरवार को हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रह सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना भी बन रही है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed