{"_id":"6af3822258dbe38a2104cd3d","slug":"more-than-four-hours-of-auspicious-coincidence-for-tilak-on-bhai-dooj-karnal-news-c-18-knl1018-1029797-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाई दूज पर तिलक के लिए चार घंटे से अधिक का शुभ संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाई दूज पर तिलक के लिए चार घंटे से अधिक का शुभ संयोग
विज्ञापन
करनाल। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार बहनों को भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के लिए दिन में कई शुभ समय मिलेंगे। सुबह से शाम तक अलग-अलग मुहूर्त होने से परिवार अपनी सुविधा अनुसार रस्म पूरी कर सकेंगे।
पर्व को लेकर घरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को बाजारों में मिठाइयों, नारियल और पूजन सामग्री की खरीदारी बढ़ी रही। भाई दूज पर बहनें भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। भाई बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और सुरक्षा का संकल्प जताते हैं। इस परंपरा के चलते त्योहार का इंतजार भाई-बहनों को खास तौर पर रहता है। जो बहनें भाइयों से दूर रहती हैं, वे भी इस दिन उनसे मिलने पहुंचती हैं। घरों में पकवान बनाने और पूजा की तैयारियां की जा रही हैं।
तिलक के शुभ मुहूर्त
श्री श्याम बालाजी ज्योतिष केंद्र के संचालक विनोद शास्त्री ने बताया कि तिलक के लिए शुभ मुहूर्त बुधवार को सुबह 9 बजकर 25 मिनट से दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक शुभ चौघड़िया रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से शाम 4 बजे तक भी तिलक का शुभ समय है। शाम को 7 बजे से रात 8 बजकर 47 मिनट तक एक और मुहूर्त उपलब्ध रहेगा।