फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Monkeys have made a den, it is difficult to leave the house

Karnal News: बंदरों ने बनाया अड्डा, घरों से निकलना मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Monkeys have made a den, it is difficult to leave the house
- लोग बोले, घरों की छतों को छू रहे बंद मुद्रणालय के वृक्ष, भगाने पर इसमें छिप जाते हैं बंदर
विज्ञापन


- 513 पुरुष मतदाता
- 509 महिला मतदाता


संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। वार्ड नंबर चार के बाशिंदे बंदरों के आतंक से परेशान हैं। वर्षों से बंद पड़े भारत सरकार के मुद्रणालय परिसर में खड़े पेड़ों और झाड़ियों में संरक्षण पाने वाले इन बंदरों से लोगों का घर के आंगन या छत पर बैठना और कपड़े सुखाना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर नपा कार्यालय में चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हालांकि नपा की ओर से कई बार बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया लेकिन समस्या जस की तस है। वहीं दूषित पेयजल आपूर्ति की भी समस्या है।

वार्ड चार की पोल्ट्री एरिया में दूसरी सबसे बड़ी समस्या पुलिस चौकी रोड के खराब होने की है। जर्जर सड़क पर संतुलन बिगड़ने से कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। पिछले एक दशक में बनी इस सड़क की हालत कुछ ही महीनों में दयनीय हो गई। जिसके बाद से लोग इसके निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुछ हिस्सों में पानी निकासी की भी समस्या है। वार्ड से पार्षद रहीं कोमल मुंजाल 2013 से 2018 तक अध्यक्ष और 2018 से 2023 तक उप अध्यक्ष रही हैं। वार्ड चार में कुल 1021 मतदाता हैं।
विज्ञापन






अपने कार्यकाल में कोई भी काम शेष नहीं छोड़ा था। पुलिस चौकी रोड की भी मरम्मत करवाई गई थी। नालियों आदि की सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी। नगरपालिका से भी पूरा सहयोग मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धर्मेंद्र बिट्टू, पूर्व पार्षद

भारत सरकार मुद्रणालय के बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें पेड़ गली की तरफ झुकने के कारण इसमें बंदरों का अड्डा बना है। ये बंदर लोगों के आंगन व छत पर कूद जाते हैं। कई बार लोगों को काट चुके हैं। महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

- प्रशांत शर्मा

कई बार दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण लोग बदबूयुक्त पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन के लिए किया जा रहा कार्य काफी सुस्त गति से चल रहा है। लोगों के घरों के आगे खोदी गई सड़क से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रवि कुमार।

पुलिस चौकी रोड के साथ बने फुटपाथ के आसपास सफाई व्यवस्था करवाई जाए और लाइटें लगवाई जाएं। ताकि इस स्थान पर पहले से बैठने वाले बुजुर्ग फिर से वहां पर बैठ सकें और सैर आदि कर पाएं।


- योगी गाबा


वार्ड में गलियों व नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट तथा सुदृढ़ सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। बंद मुद्रणालय में जंगलनुमा परिसर होने के कारण वहां बंदर छिप जाते हैं जिसके चलते बंदर पकड़ने वाली टीम जब भी आई बंदर वहीं जाकर छिप जाते हैं। पुलिस चौकी रोड की मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क को नीलोखेड़ी की आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।

- कोमल मुंजाल, निवर्तमान नपा उपाध्यक्ष एवं पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed