{"_id":"62e2f6067f3e4301b31b3990","slug":"monkeypox-instructions-for-making-isolation-ward-in-medical-college-civil-hospital-karnal-news-knl116132677","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंकीपॉक्स : मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंकीपॉक्स : मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिले के सभी प्राइवेट, सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज आते ही तुरंत विभाग को सूचित करें। वहीं, नागरिक अस्पताल के पीएमओ व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वह मंकीपॉक्स मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड बनाएं। दवाइयों की पूरी व्यवस्था करें ताकि मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
हालांकि अभी तक जिले में कोई भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे में आईएमए और सभी एसएमओ के साथ बैठक की गई है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी इसके लक्षण के बारे में बताया गया है ताकि लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैले।
मंकीपॉक्स को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। सभी अस्पताल संचालकों को गाइड लाइन जारी की गई है। फिलहाल कोई भी संदिग्ध केस सामने नहीं आया है।
डॉ. मंजू पाठक, डिप्टी सीएमओ, करनाल