फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Money rained on Dhanteras, business crosses one hundred crores

धनतेरस पर बरसा धन, कारोबार सौ करोड़ के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Money rained on Dhanteras, business crosses one hundred crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी और कुबेर जी घर-घर विराजे। बाजारों में धनतेरस पर खूब भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश जी की चांदी की मूर्तियां, स्वर्ण आभूषण, सजावटी सामान, दोपहिया वाहनों और कारों की खूब बिक्री हुई। जिले भर में बाजारों में सभी ट्रेडों में करीब सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र भी शामिल है।
मंगलवार को शहर के कर्ण गेट बाजार, पुराना जीटी रोड, कमेटी चौक, सराफा, कपड़ा बाजार और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सुबह से शाम तक भीड़ रही। बाजार में पूजन सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सुबह से देर रात तक तांता लगा रहा। बर्तन विक्रेताओं की दुकानों में भी भीड़ थी। चौड़ा बाजार में दुकानों के बाहर सड़क तक फड़ी बाजार सज गया। पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

मुरब्बा-सूखे मेवे के उपहार बने पसंद
दीपावली के उपलक्ष्य में खुशी साझा करने के लिए उपहार के रूप में मुरब्बा व सूखे मेवे की टोकरी को लोगों ने ज्यादा तरजीह दी है। तर्क है कि कोरोना झेला है। मिठाइयों में गुणवत्ता की कमी का संदेह रहता है। मुरब्बा व ड्राई फ्रूट ज्यादा दिन तक टिका रह सकता है। अन्य उपहारों की तुलना में यह ज्यादा महंगे भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट आइटम में सेब, गाजर, आंवला, चैरी, खजूर, गुलकंद, आम, अंगूरी पेठा व केसर पेठा का मुरब्बा तैयार किया गया। धनतेरस पर मुरब्बे की अच्छी मांग रही। दीपावली को लेकर भी इसे उपहार के रूप में पसंद किया जा रहा है। व्यवसायियों ने लंबे समय तक कोरोना की मार झेली। इस बार दीपावली खुशियां लेकर आई है।
- शामलाल, मुरब्बा विक्रेता
पिछले साल व्यवसाय न के बराबर था। व्यवसायी कर्ज के बोझ तले दबे थे। कोरोना से राहत के बाद यह खुशी की पहली दीपावली आई है। हर कोई खुशी के पल साझा करना चाहता है। धनतेरस पर हर ट्रेड में अच्छा व्यापार हुआ है। उनका संदेश है कि कोरोना की हिदायतों की पूर्ण पालना करें। मास्क जरूर लगाएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

- किशोर नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता, व्यापार मंडल
धनतेरस की खरीदारी उम्मीद के मुताबिक रही, कई तरह के ऑफर दिए गए हैं। फाइनेंस की सुविधा दी गई। कई फाइनेंस कंपनियों ने कैशबैक की सुविधा दी गई। क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 27.50 प्रतिशत कैशबैक दिया गया। हालांकि कोरोना काल में उत्पादन कम होने के कारण माइक्रोवेब, एलईडी टीवी आदि महंगी हुई है लेकिन प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता के कारण ग्राहकों ने खरीदारी की। शहर में नंबर वन खरीदारी रही है।
मुकेश चौधरी, चौधरी इलेक्ट्रानिक्स करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed