फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mohinder Singh became the head of income tax

मोहिंद्र सिंह बने प्रधान, इनकम टैक्स के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mohinder Singh became the head of income tax
300: जिला कर बार एसोसिएशन के सर्व सम्मति के चुने गए पदाधिकारी खुशी मनाते हुए।
करनाल। जिला कर बार एसोसिएशन करनाल का प्रधान सर्वसम्मति से वकील मोहिंद्र सिंह को चुना गया है। इसके साथ ही सर्वसम्मति से ही वकील पंकज दुआ को उप प्रधान, वकील शिव गुप्ता ने महासचिव, वकील संदीप जैन कोे संयुक्त सचिव व नवनीत सिंह ने खजांची चुना गया है। सभी कर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने ढोल बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

नव निर्वाचित प्रधान मोहिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी जिला कर बार एसोसिएशन बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा से रजिस्टर्ड है। जिसके द्वारा चुनाव को शेड्यूल जारी किया गया था। उनके द्वारा ही रिटर्निंग ऑफिसर प्रेम सागर बटला व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राहुल गुप्ता को बनाया गया था। शेड्यूल के तहत 6-7 को नामांकन प्रक्रिया हुई। जिसमें प्रधान पद के लिए मोहिंद्र सिंह, उप प्रधान के लिए पंकज दुआ, महासचिव के लिए शिव गुत्ता, संयुक्त सचिव के लिए संदीप जैन व खजांची के लिए नवनीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच थी। जिसमें सभी के दस्तावेज सही पाए गए। पांच पदों के लिए एक एक सदस्य का ही नामांकन पत्र आया हुआ था, इसलिए सभी वकीलों ने सर्वसम्मति से उन्हीं को चुन लिया गया। बता दें जिला कर बार एसोसिएशन की 128 वोट हैं। नवनिर्वाचित प्रधान मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वह बार की गरिमा को बनाए रखेंगे, उनके साथियों की समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोज मित्तल, सुरेंद्र रोहिल्ला, सुरेश शर्मा, अनीश अरोड़ा, संजय अरोड़ा, विक्रम सिंह, संजय मदान, संजय पुरी, कमल ढींगरा, कीर्ति गोयल, भीम सिंह, संदीप गर्ग, रमन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed