फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mobiles were snatched to give gifts to girlfriend, two arrested

प्रेमिका को उपहार देने के लिए छीने थे मोबाइल, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mobiles were snatched to give gifts to girlfriend, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को असंध की सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीने गए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने प्रेमिका को उपहार देने के लिए मोबाइल छीने थे। सीआईए असंध के इंचार्ज रामफल ने बताया कि निसिंग थाना में राजेश कुमार निवासी निसिंग ने बताया था कि 6 अक्तूबर को पुरानी अनाज मंडी निसिंग में बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।

यह मामला निसिंग थाना में दर्ज है। जांच सीआईए असंध को सौंपी गई तो 31 अक्तूबर को टीम ने आरोपी साहिल निवासी गांव रसीना जिला कैथल को निसिंग गुरुद्वारा चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। सीआईए असंध इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी द्वारा दो साथियों के साथ वारदात अंजाम देने का खुलासा किया गया। एक नंबर को नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया। नाबालिगके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने थाना निसिंग से एक अन्य मोबाइल भी छीनने की वारदात कबूली है। आरोपियों ने बताया कि अपनी प्रेमिका को मोबाइल उपहार में देने के लिए छीने थे। तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed