{"_id":"5ec2f31d8ebc3e9056108216","slug":"mobile-van-take-sample-at-home-karnal-news-knl313148135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेने के लिए घर आएगी मोबाइल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेने के लिए घर आएगी मोबाइल वैन
विज्ञापन
जिले में केवल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में एक ही स्थान पर कोविड-19 के सैंपल लेने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। 18 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन ने जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सैंपल लेेने के लिए एक मोबाइल वैन तैयार कर ली है। मंगलवार से यह वैन शुरू होगी और शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जाकर लोगों के सैंपल लेगी।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में कोविड-19 के सैंपल के लिए मरीजों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता था। वहीं शहर के अलावा, आसपास के इलाकों से आने वाले या फिर लाये जाने वाले लोगों को जिला मुख्यालय आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामले को अमर उजाला ने 18 मई के अंक में प्रमुखता के साथ उठाया। साथ ही ये भी बताया कि किस प्रकार से स्वास्थ्य मंत्री के जिले अंबाला में आठ स्थानों पर सैंपल लिये जा रहे हैं और दूसरे जिलों में सैंपल लेने के लिए मोबाइल वैन भी चलाई जा रही हैं। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने एक स्पेशल मोबाइल वैन चलाने का फैसला लिया है। इसमें सैंपल लेने वाले डाक्टरों समेत सैंपल एकत्रित करने वाले तकनीकी लोग शामिल रहेंगे।
वैन शेडयूल के अनुसार इन स्थानों पर जाएगी
-19 मई को सीएचसी असंध में यह मोबाइल वैन जाएगी।
- 20 मई को सीएचसी घरौंडा में यह मोबाइल वैन जाएगी।
-21 मई को नागरिक अस्पताल नीलोखेड़ी में वैन जाएगी
-22 मई को सीएचसी इंद्री में मोबाइल वैन जाएगी
-23 मई को सीएचसी निसिंग में मोबाइल वैन जाएगी
-24 मई को सीएचसी बल्ला में मोबाइल वैन जाएगी
-25 मई को सीएचसी घरौंडा में मोबाइल वैन जाएगी
-26 मई को सीएचसी तरावड़ी में मोबाइल वैन जाएग
-27 मई को सीएचसी इंद्री में मोबाइल वैन जाएगी
-28 मई को सीएचसी निसिंग में मोबाइल वैन जाएगी
-29 मई को सीएचसी असंध में मोबाइल वैन जाएगी।
-30 मई को सीएचसी घरौंडा में मोबाइल वैन जाएगी।
-31 मई को सीएचसी इंद्री में मोबाइल वैन जाएगी।
-31 मई को सीएचसी नीलोखेड़ी में मोबाइल वैन जाएगी।
-1 जून को सीएचसी घरौंडा में मोबाइल वैन जाएगी।
-2 जून को सीएचसी इंद्री में मोबाइल वैन जाएगी।
-3 जून को सीएचसी घरौंडा में मोबाईल वैन जाएगी।
अब नई मशीन की दरकार
मोबाइल वैन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जाकर कोरोना से संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल लेगी जिसकी टेस्टिंग कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में करवाई जाएगी। ऐसे में लैब पर सैंपलों का दबाव बढ़ेगा। बता दें कि कालेज की लैब में अभी एक ही मशीन से टेस्ट चल रहे हैं, जो मशीन एनडीआरआई से उधार में ली गई है। कालेज के लिए नई आरटी-पीसीआर मशीन अलाट हो चुकी है, लेकिन अभी तक मशीन आई नहीं है। डीसी निशांत यादव ने पिछले दिनों दावा किया था कि आगामी कुछ दिनों में मशीन आ जाएगी।
विज्ञापन
आज से शुरू होगी मोबाइल सैंपलिंग : सीएमओ
सिविल सर्जन डा. अश्विनी आहुजा ने बताया कि अभी तक जितने भी मामले आए हैं, वह सभी हाई रिस्क एरिया रेड जोन जिला से आए हैं, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है, जिनमें नंदेड़ साहिब, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 मामले की पहचान के लिए डीसी निशांत कुमार यादव के निर्देशानुसार एक स्पेशल मोबाइल वैन चलाई जाएगी, जो कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जाकर संदिग्ध की जांच करेगी और सैंपल एकत्रित करेगी।