फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mobile torchlight routed delivery, karnal

मोबाइल टॉर्च की रोशनी से करवाई डिलीवरी

Sat, 16 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 16 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन

करनाल ‌जिले के बल्ला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद इलाके के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से किस कदर महरूम हैं इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि डिलीवरी हट में एक महिला को मोबाइल लाइट से प्रसव करवाना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद सेवाओं से खफा पंचायत ने मामला ग्राम सभा में उठाने का निर्णय लिया है। इस बाबत सीएम को भी पत्र प्रेषित किया जाएगा।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक बिजली निगम की ओर से ग्रामीणों को शाम के सात बजे से लेकर सुबह छह बजे तक बिजली उपलब्ध करवाने का शेडयूल है। इसमें भी बिजली की आंख मिचौनी जारी रहती है। रात के एक बजे से लेकर सुबह चार बजे तक बिजली कट भी लगाया जा रहा है। सुबह छह बजे से लेकर शाम के सात बजे तक बिजली सप्लाई न करने के आदेश जारी हैं। ऐसे में बिजली की सप्लाई के लिए स्थापित इंवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। बिजली का शेडयूल ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार अल सुबह महिला रेणू को प्रसव पीड़ा होने के चलते उसके परिजन उसको लेकर बल्ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए। महिला के परिजनों के मुताबिक ड्यूटी पर मौजूद जीएनएम राजबाला ने लाइट की गैर मौजूदगी में प्रसव की तैयारियां शुरू की, लेकिन डिलीवरी हट पर मौजूद इंवर्टर जवाब दे गया। मामले की नाजुकता को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मी ने अन्य सहकर्मी गीता को मौके पर बुलाया। लाइट की समस्या से निजात पाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के परिजनों की मदद से मोबाइल की सहायता से काफी मशक्कत के बाद डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बेटी को जन्म दिया है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को सरपंच दिलावर सिंह मान के प्रकाश में लाया गया। मोबाइल लाइट में प्रसव के मामले में केंद्र पर कार्यरत फार्मासिस्ट राहुल कुमार का कहना है कि डिलीवरी हट पर दो बैटरी का इंवर्टर लगाया गया है लेकिन बिजली की सप्लाई लगातार बाधित होने के कारण इंवर्टर जवाब दे गया था। इसके चलते मजबूरी में मोबाइल लाइट का सहारा लेना पड़ा। इस बाबत सरपंच दिलावर सिंह मान का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है एवं बिजली के नए शेड्यूल को लेकर उन्होंने निगम के एसडीओ से भी बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बिजली समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed