{"_id":"6625a6fb026a3771ce084b04","slug":"mobile-snatched-after-stabbing-two-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-373009-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चाकू से वार कर छीना मोबाइल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चाकू से वार कर छीना मोबाइल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निसिंग शहर में बेकरी की दुकान के कारिंदे पर चाकू से वार कर बाइक सवार दो आरोपी मोबाइल छीनकर फरार हो गए। कारिंदे के हाथ व गर्दन पर चाकू लगा है। इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में अग्रवाल बेकरी निसिंग के कारिंदे विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह बेकरी से अपने कमरे पर जा रहा था। तभी दो युवक आए और उससे मोबाइल मांगा। जब उसने मोबाइल देने से इनकार किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके हाथ और गर्दन पर लगा। शोर मचाने पर उसके साथी मौके पर पहुंच गए।
आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपी निसिंग निवासी बूटा सिंह व साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बेकरी के कारिंदे से मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल बरामद किया जाएगा।
- जंगशेर सिंह, निसिंग थाना