{"_id":"6838ca32ab2d41e3780db599","slug":"mobile-phone-without-sim-card-found-in-district-jail-karnal-news-c-18-knl1008-657659-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला जेल में मिला बिना सिम कार्ड का मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला जेल में मिला बिना सिम कार्ड का मोबाइल फोन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला जेल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार शाम जेल परिसर की तलाशी के दौरान बैरक नंबर चार के सामने जमीन में दबा मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
फोन में सिम कार्ड नहीं मिला। जेल उप अधीक्षक की तहरीर पर थाना रामनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल परिसर में बुधवार शाम करीब छह बजे तलाशी अभियान चलाया गया। इसके लिए नॉन-लिनियर जंक्शन डिटेक्टर और डीप सर्च मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया गया। जांच के दौरान वार्डर रमेश्वर को बैरक नंबर चार के सामने की पोस्ट के पास जमीन में कुछ संदिग्ध महसूस हुआ। जब खोदाई की गई तो वहां से एक दूध का पैकेट निकला, जिसमें सिल्वर रंग का मोबाइल फोन और उसकी बैटरी रखी थी।
पुलिस अब फोन को फॉरेंसिक लैब भेजने की तैयारी कर रही है, ताकि फोन से कोई डिलीट की गई जानकारी, नंबर या कॉल डिटेल रिकवर की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह फोन किस कैदी के लिए जेल में लाया गया था और किस माध्यम से सुरक्षा को भेदते हुए अंदर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज और जेल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। जेल उप अधीक्षक चरण सिंह ने थाना रामनगर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 42-ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मोबाइल फोन को दूध के पैकेट समेत कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला जेल में पहले भी मिल चुके हैं मोबाइल
जिला जेल के लीगल ऐड कक्ष में सफाई करते समय नौ मई 2019 को रूमाल में लिपटा मोबाइल मिला था। जांच के दौरान सामने आया कि पानीपत निवासी बंदी रोहित मोबाइल अपने साथ लेकर जेल आया था। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले का खुलासा सीसीटीवी से हुआ था। इसके अलावा 20 मार्च 2019 को जेल में बंदी से मोबाइल बरामद हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर बैरक नंबर-7 की तलाशी ली थी। बंदी मंदीप उर्फ सेठा से मोबाइल बरामद किया गया था। उसने बताया था कि उसने अपनी जमानत के लिए फोन किया।