{"_id":"5713dfa04f1c1b243410fcd8","slug":"mla-visit-grain-market-karnal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने अनाजमंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने अनाजमंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ब्यूरो, अमर उजाला/करनाल
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौडा । हेफैड चेयरमैन एवं स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश में स्टोरेज की समस्याओं के हल के लिए सरकार सदा से ही प्रयारत रही है और आने वाले कुछ सालों में प्रदेश में भी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर साईलोज तकनीक से बने स्टोरेज की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मंडियों में लिफ्ंिटग की सुविधा को ओर भी बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
हेफैड चेयरमैन एवं स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण रविवार को एसडीएम योगेश कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नई अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे थे। हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण ने कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान व एसडीएम से करीब एक घंटा तक बातचीत कर मंडी आढ़तियों के सामने आ रही समस्याओं पर मंथन किया। इसके बाद विधायक ने मंडी का दौरा किया और किसानों से रूबरू हुए। किसानों ने कई प्रकार की समस्याएं विधायक के समक्ष रखी और उन समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गेहूं शॉर्ट टर्म सीजन होने के कारण मंडी में एकाएक गेहूं की आवक बढ़ जाती है। जिससे ठेकेदार की ओर से, ट्रांसपोर्टर की ओर और जहां पर ट्रक खाली किए जाते है ऐसे कई प्वाईंट पर समस्या आ जाती है। जिससे मंडी से उठान की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
इस प्रकार की समस्याओं केे निपटान के लिए मंडी एसोसिएशन को ट्रांसपोर्ट का काम सौंपा जाएगा, ताकि वे अपनी जरूरत के हिसाब मंडी से उठान करा सके। उन्होंने कहा कि गेहूं चाहे खुले में हो या गोदाम में उसकी सुरक्षा के लिए पु ता इंतजाम किए जाएंगे। अनाज की सुरक्षा के लिए गोदामों का निर्माण पहले भी हुआ है और भविष्य में भी होता रहेगा और अनाज की सुरक्षा के लिए ओर भी बेहतर प्रयास सरकार की ओर से किए जा रहे है।