{"_id":"694d9ba1112ab4c3450c993b","slug":"mla-ji-if-the-duty-is-for-30-days-then-why-are-you-paying-salary-for-26-days-karnal-news-c-18-knl1018-809195-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधायक जी... ड्यूटी 30 दिन की तो वेतन 26 दिन का क्यों दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधायक जी... ड्यूटी 30 दिन की तो वेतन 26 दिन का क्यों दे रहे
विज्ञापन
विधायक जगमोहन आनंद को ज्ञापन सौपते पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य। स्
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लंबित मांगों को लेकर पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा की जिला कार्य समिति के सदस्य वीरवार को विधायक जगमोहन आनंद से उनके कार्यालय में मिले। उन्होंने विधायक को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर को कौशल रोजगार निगम में पोर्ट किया जाए।
जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा दी जा चुकी है। कौशल रोजगार निगम की फाइल काफी लंबे समय से वित्त विभाग में स्वीकृति के लिए विचाराधीन है। उसको अति शीघ्र वित्त विभाग से स्वीकृति दिलवाई जाए। जिला सचिव ओंकार सिंह ने कहा कि ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर को जन स्वास्थ्य विभाग में समायोजित किया जाए।
ग्रामीण ऑपरेटर की आठ घंटे की ड्यूटी ट्यूबवेल पर ही ली जाए। ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर दो विभागों में फंसे हुए हैं। पंचायत और पब्लिक हेल्थ उन्हें दोनों विभागों में चार-चार घंटे की ड्यूटी देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को कोई छुट्टी मिलती है। 30 दिन ड्यूटी देनी पड़ती है और सैलरी 26 दिन की मिलती है। विधायक जगमोहन आनंद ने उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचने का आश्वासन दिया। इस दौरान चिड़ाव ब्लॉक के प्रधान हिमांशु, करनाल ब्लॉक प्रधान रोशन लाल, कुंजपुरा ब्लॉक प्रधान बलविंदर कुमार, अश्विनी शर्मा, संदीप कुमार, रतनलाल, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, नरेश कुमार व सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।