फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA Jagmohan Anand flagged off the Tiranga Yatra

Karnal News: विधायक जगमोहन आनंद ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
MLA Jagmohan Anand flagged off the Tiranga Yatra
करनाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को कर्ण स्टेडियम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों और आमजन ने हिस्सा लिया। तिरंगा लिए लोगों का जोश देखते ही बनता था। पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। यात्रा एनडीआरआई चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिलों व अन्य निजी वाहनों से यात्रा के आरंभ होने से पहले ही स्टेडियम में पहुंच गए। यात्रा के दौरान लोगों में तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य मकसद लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति देशभक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह आजादी के परवानों के त्याग और बलिदान की निशानी है। बड़ी संख्या में कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली है। शहीदों की बदौलत आज हम खुले में सांस ले रहे हैं। तिरंगे को पूरा मान-सम्मान दिया जाना चाहिए। पूर्व गर्व के साथ इसे घरों पर फहराना चाहिए। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, एसडीएम अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed