फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA Harvindra Kalyan is also our son-in-law: Nitin Gadkari

विधायक हरविंद्र कल्याण हमारे भी दामाद हुए : नितिन गडकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
MLA Harvindra Kalyan is also our son-in-law: Nitin Gadkari
जयभगवान सेन
विज्ञापन

घरौंडा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंत राव नाइक के भाई मनोहर नाइक कहते थे कि नितिन जी हमारे दामाद हरविंदर कल्याण का ध्यान रखना। मुझे खुशी हो रही है कि विधायक हरविंदर कल्याण के विधानसभा क्षेत्र से छह लेन रिंग रोड का शिलान्यास हो रहा है। विधायक हरविंदर कल्याण की शादी उनके क्षेत्र में हुई हैं, इसलिए वे हमारे भी दामाद हुए। यह बात केंद्रीय मंत्री गडकरी ने घरौंडा के कुटैल गांव में रिंग रोड के शिलान्यास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज उन्हें खुशी हो रही है और विधायक हरविंदर कल्याण को भी हो रही होगी, क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र से रिंग रोड का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि विधायक हरविंदर कल्याण के ससुर उनके अच्छे मित्र हैं। वह हमेशा कहते थे कि उनके दामाद का ध्यान रखना। कुटेल मोड़ पर रिंग रोड के शिलान्यास के बाद जनसभा में सिर्फ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण को ही संबोधित करने का मौका मिला। जब मंच संचालिका ने विधायक हरविंदर कल्याण को उनके संबोधन के लिए आमंत्रित किया तो हरविंदर कल्याण की जगह उनका नाम हरविंदर कश्यप पुकार दिया। फिर मंच पर बैठे गणमान्यों ने मंच संचालिका को टोका, जिसके बाद उन्होंने सही नाम पुकारा। इस पर विधायक कल्याण ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है कि मंच संचालिका ने हरविंदर कश्यप कह कर सर्व समाज का दर्जा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed