फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA escaped from jail after eight months Jileram

आठ महीने बाद जेल से निकले विधायक जिलेराम

Sat, 24 May 2014 12:36 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 24 May 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
असंध के विधायक
विज्ञापन
जिलेराम शर्मा को गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की हत्या मामले में जमानत मिल गई। जमानत मिलने पर विधायक सेक्टर-8 स्थित आवास पर पहुंचे जहां पर मौजूद समर्थकों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विधायक शर्मा गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्मचंद हत्याकांड के आरोप में अंबाला जेल में थे। विधायक जिलेराम शर्मा अंबाला जेल में करीब 8 महीने अंबाला जेल में रहे। शुक्रवार शाम को जैसे ही जिलेराम घर पहुंचे उनके आवास पर पहले से ही मौजूद समर्थकों ने घेर लिया। इसके बाद शर्मा पत्नी और बेटी से मिले।

जिलेराम शर्मा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्हे भगवान और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है कि जल्द इस मामले में न्याय मिलेगा। असंध के लोगों ने उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह जेल में है। हलके से सैकड़ों लोग उन्हें हर रोज जेल में मिलने आते थे। उन्होंने बताया कि जेल में कभी आत्मविश्वास नही खोया। वह दोगुनी ऊर्जा के साथ हलके के लोगों के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed