फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Misconduct case of eight-year-old girl, did not arrest the railway track will jam

आठ साल की बच्ची से दुराचार का मामला, गिरफ्तारी नहीं हुई तो रेलवे ट्रैक जाम करेंगे

Wed, 18 Jun 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Wed, 18 Jun 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Misconduct case of eight-year-old girl, did not arrest the railway track will jam
घरौंडा में लगभग 22 दिन पूर्व एक स्कूली छात्रा का अपहरण करने के बाद दुराचार के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आर्य समाज के लोगों मेें पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ शहर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस स्टेशन विरोध जताया। ग्रामीणों ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


डीएसपी राजकुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए। इसके बाद नई अनाज मंडी रोड, विश्वकर्मा चौक, रेलवे रोड, सर्विस लेन से प्रदर्शन करते हुए लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे।

लोगों ने कहा कि 22 दिन हो गए पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस बार-बार आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दे रही है।

लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि पुलिस ने शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो पूरे प्रदेश के आर्य समाज के लोगों को बुलावा दिया जाएगा और रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। पुलिस की जिन पहलुओं पर जांच चल रही है इस बारे में पुलिस ने ग्रामीणों को बारीकी से बताया।

डीएसपी राजकुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले में पूरी तरह से जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को घरौंडा के आसपास के दूसरे शहरों के टैक्सी चालकों की एक बैठक बुलाई थी और मामले में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मामले का खुलासा किया जाएगा लेकिन इसके लिए समय निर्धारित नहीं किया जा सकता।
यह है मामला
27 मई को एक वाहन चालक ने स्कूल के छुट्टी के बाद आठ साल बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया था। दुराचार के बाद छात्रा को मूनक नहर के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से अभी भी आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

तालाशी अभियान न चलाने पर भड़के लोग, करनाल-काछवा रोड पर लगाया जाम

करनाल में भाखड़ा नहर में परिवार के दो युवक डूब गए। प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा और तलाश के लिए गोताखोर नहीं भेजे। इसके अलावा नहर में पानी भी कम नहीं कराया गया।

इसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव पूंडरक के समीप भाखड़ा नहर पर जाम लगा दिया। पौने घंटे तक लगे जाम में वाहनों लंबी कतार लग गई।

विरोध देखकर गहरी नींद से जागे प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए। जाम खुलवाने के लिए तहसीलदार हरिओम अत्री और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

अधिकारियों ने चार पांच गोताखोर बुलवाकर शवों की तलाश में लगाया। इसके बाद पीड़ितों ने जाम खोल दिया। दोपहर 11 बजे लगाए जाम को पौने 12 बजे खोला गया।

गोताखोरों ने अशोक का शव बरामद कर लिया है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गांव पूंडरक का अशोक कुमार (40) सोमवार को भाखड़ा नहर में पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया था और डूबने से उसकी मौत हो गई।

विरोध जता रहे सुशील, राजबीर, कर्मबीर, रणधीर सिंह, सत्यनारायण, राजेंद्र, नीरज कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले के गांव कमोदा में अशोक की बुआ है और उसकी बुआ का लड़का बलदेव सिंह (35) 15 जून को वहां पर भाखड़ा नहर में डूब गया था। उसका शव अभी तक नहीं मिला है।

सोमवार को गांव पूंडरक के नजदीक भाखड़ा नहर पर उसका शव तलाशने के लिए उनके रिश्तेदार पहरा दे रहे थे। अशोक खाना लेकर आया था।

वापस जाने लगा तो वह भी नहर में डूब गया। मंगलवार को गोताखोर नहीं आए और नहर का पानी भी कम नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलती देख उन्हाेंने जाम लगाया।


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सहित अन्य अधिकारियाें को फोन पर कई बार सहयोग के लिए अपील की लेकिन प्रशासन ने लापरवाही बरती। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से अशोक का शव करीब 20 मिनट में ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed