{"_id":"6244c152a9794d020d050157","slug":"minister-kamal-gupta-suddenly-reached-the-corporation-office-there-was-a-stir-karnal-news-knl1034100121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक निगम कार्यालय पहुंचे मंत्री कमल गुप्ता, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक निगम कार्यालय पहुंचे मंत्री कमल गुप्ता, मचा हड़कंप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता बुधवार दोपहर दो बजे अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। जिससे यहां खलबली मच गई। उन्होंने शिकायत विंडो व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ निगमायुक्त कार्यालय में अधिकारियों, महापौर, पार्षदों आदि के साथ बैठक कर विकास कार्यों व प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी ली।
प्रॉपर्टी टैक्स के असिस्मेंट नोटिस का वितरण व त्रुटियां दूर न हो पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल यॉशी कंपनी के प्रबंधन से फोन पर बातकर फटकार लगाई। कल से छह काउंटर लगाकर त्रुटियों को दूर कराने को कहा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि भले ही नई प्रॉपर्टी आईडी के पूरे नोटिस अभी तक नहीं बंटे हैं लेकिन जितने दुरुस्त हो गए हैं, उन्हें पोर्टल पर चढ़ाकर नए वित्तीय वर्ष से नई आईडी को लागू कर दिया जाए। नोटिस वितरित करने, त्रुटियां दूर करने का कार्य जारी रखा जाए।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री पहले सीधे निगमायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान महापौर रेणू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार भी अपने कार्यालयों से निगमायुक्त कार्यालय पहुंच गए। अधिकारियों को भी बुलाया गया। जो पार्षद मौजूद थे, वे भी पहुंच गए। पहले उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली लेकिन जब उन्हें बताया कि यहां फेसरीडिंग मशीन से हाजिरी लगती है तो वह बात छोड़कर प्रॉपर्टी टैक्स की स्थिति पर आ गए।
विज्ञापन
बताया गया कि साढ़े 14 करोड़ रुपये के करीब प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो गया है, लेकिन डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर ने यॉशी कंपनी की बदइंतजामी से अभी तक 16 हजार नोटिस नहीं बांटने, त्रुटियां दूर करने की गति काफी मंद बताई तो उन्होंने सीधे याशी कंपनी प्रबंधन को फोन कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कल से निगम में कम से कम छह काउंटर लगाकर शीघ्रता से त्रुटियां दूर कराएं। कंपनी ने बताया कि 12 हजार शिकायतें आईं, जिनमें करीब 10 हजार को दुरुस्त कर दिया है।
मंत्री ने बताया कि हरियाणा में करीब 45 लाख नई आईडी में तीन लाख शिकायतें हैं, कंपनी का दावा है कि पौने तीन लाख शिकायतें ठीक की गई हैं। उन्होंने कहा कि जो नई आईडी क्लियर हो गई हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर एक अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने पार्षद प्रतिनिधियों की मौजूदगी देखकर नाराजगी जाहिर की और आदेश दिया कि बैठकों में पार्षद प्रतिनिधि शामिल नहीं होने चाहिए। भवन निरीक्षक से अतिरिक्त कार्यभार भी हटाने को कह दिया। डिप्टी मेयर ने प्रॉपर्टी टैक्स पर मिल रही छूट एक माह आगे बढ़ाने को कहा तो उन्होंने कहा कि इस विचार किया जाएगा।
मौके पर पार्षद युद्धवीर, मित्तू सैनी, मेघा भंडारी, वीर विक्रम कुमार, ईश गुलाटी, भूपेंद्र नोतना, पप्पू लाठर, संयुक्त कमिश्नर गगनदीप सिंह, डीएमसी अरुण भार्गव, कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, प्रियंका सैनी आदि शामिल रहे।