फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Miller upset due to non-landing of government rice carts

Karnal News: सरकारी चावल की गाड़ियां न उतरने से मिलर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Miller upset due to non-landing of government rice carts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। सरकारी धान के सीएमआर का काम करने वाले राइस मिलर्स इस समय परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। जिसका मुख्य कारण जो मिलर्स सीएमआर का कार्य करते हैं उन्हें चावल की गाड़ियां सरकार को 31 मार्च तक जमा करवानी होती हैं, अगर राइस मिलर 31 मार्च तक गाड़ी नहीं जमा करवाता है तो 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकार से मिलने वाला बोनस नहीं मिलता। जबकि अधिकतर राइस मिलर का प्रयास रहता है कि वह सरकार की गाड़ियां 31 मार्च से पहले सरकारी गोदामों में जमा करवा दें। चावल की गाड़ियां भी तैयार हैं पर एफसीआई यह कहकर गाड़ियां नहीं ले रहे कि उनके पास श्रमिक नहीं हैं।

मलिरों का कहना है कि अब 31 मार्च में कुछ दिन शेष हैं अगर इनको समय के अनुसार जमा नहीं करवाया तो हमें आर्थिक नुकसान हो सकता है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि हमने करनाल के उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखा है कि हमारी गाड़ियां गोदामों में उतरवाई जाएं। इस तरह से सीएमआर का काम करने वाले मिल मालिकों को परेशान किया जा रहा है अगर यही रवैया चलता रहा तो आने वाले समय में राइस मिल को यह काम छोड़ना पड़ सकता है। हमारी सरकार से गुजारिश है कि समय रहते हैं गाड़ियां अपने गोदामों में उतरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed