फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Merit list released, deposit fees till 9th

Karnal News: मेधा सूची जारी, नौ तक फीस करें जमा

Sat, 06 Jul 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Merit list released, deposit fees till 9th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को स्नातक की पहली वरीयता सूची जारी कर दी है। इस बार पंडित चिरंजीलाल शर्मा पीजी कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज में बीकॉम और राजकीय महिला कॉलेज में बीसीए की कटऑफ सबसे ऊंची रही है। जिन विद्यार्थियों का पहली सूची में नाम आया है। वे आज से फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि नौ जुलाई तक है। अधिसूचना के अनुसार चार जुलाई को अनंतिम वरीयता सूची जारी होनी थी, लेकिन देर शाम तक पोर्टल बंद रहा। इसके बाद शुक्रवार को सुबह विभाग की ओर से अनंतिम और दोपहर तक अंतिम वरीयता सूची जारी की गई। कुछ कॉलेजों में शाम तक सूची डिस्पले नहीं की जा सकी। तो वहीं जिन कॉलेजों में डिस्पले हुई, वहां भी एक साथ दोनों सूचियां जारी होने से फेरबदल की संभावना रही।

पांच जुलाई से ही फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होनी थी। पहले दिन फीस जमा कराने का लिंक नहीं शुरू हो पाया। विभाग की ओर से देर शाम तक फीस भरने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी पोर्टल पर जारी की गई थी। जिले के सभी 19 कॉलेजों में स्नातक की कुल 12405 सीटें हैं। सीटों से करीब दो गुने तक आवेदन आए हैं। 30 जुलाई तक कुल तीन चरणों में कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


असली और नकली में उलझे विद्यार्थी : अनंतिम और अंतिम सूची एक साथ जारी होने से विद्यार्थी असली और नकली सूची में उलझे रहे। जिन विद्यार्थियों का अनंतिम सूची में नाम आया, उन विद्यार्थियों में दाखिले के लिए उत्साह देखा गया। बाद में जब अंतिम सूची में नाम नहीं आया तो उन्हें निराशा हुई। वहीं कम प्रतिशत वाले विद्यार्थी भी इस सूची में अपनी जगह नहीं बना पाए। ऐसे में असली और नकली सूची में उलझे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कॉलेज की कितनी रही कटऑफ



पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय

कोर्स
कट ऑफ

बीकॉम
95.8

बीसीए
93.8

बीएससी आईटी
93

बीए
90.4

बीटीएम
90.2

बीएससी लाइफ साइंस
90.6

बीए अंग्रेजी
89.8

बीएससी फिजिकल
88.4

बीएमसी
84.4

बीएससी होम साइंस
77.2

दयाल सिंह कॉलेज

कोर्स
कट ऑफ

बीकॉम
97.6

बीएससी फारेंसिक साइंस
95.6

बीए अर्थशास्त्र
93.8

बीए अंग्रेजी
93.8

बीबीए
90

बीसीए
89.6

बीकॉम टैक्स
89

बीएससी लाइफ साइंस
88

बीए
87.2

बीएससी फिजिकल साइंस
84.4

राजकीय महिला महाविद्यालय रेलवे रोड

कोर्स
कट ऑफ

बीसीए
96

बीकॉम
95.2

बीए
93

बीबीए
92.2

बीएससी
90.2

बीए अंग्रेजी
86.2

राजकीय महाविद्यालय निगदू

कोर्स
कट ऑफ

बीए
72.6

बीकॉम
59

स्नातक की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग की ओर से पहली वरीयता सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आया, वे नौ जुलाई को फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं।

-डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed