फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   'Meri Ankhiyon Kare Deedar Saaware'

‘मेरी अंखियां करें दीदार सांवरे’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
'Meri Ankhiyon Kare Deedar Saaware'
'Meri Ankhiyon Kare Deedar Saaware'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ‘बोल खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय’ से सेक्टर-13 स्थित श्री गीता मंदिर गूंज उठा। मौका था श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित श्री श्याम संकीर्तन का। संकीर्तन में साक्षी अग्रवाल ने ‘चलो रे मन श्री वृंदावन धाम’। ‘मेरी अंखियां करें दीदार सांवरे, पलकों का घर तैयार सांवरे’। ‘आएगा आएगा नीला चढ़ सांवरा आएगा’ गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रवण राज ने ‘राधा नाम की लगाई फुलवारी, के पत्ता-पत्ता श्याम बोलदा’। ‘कारोबार मारो बाला जी चलावे, म्हारी बैलेंस सीट बाला जी बनावे, जिवे में कदे भी घाटों आवे न’ गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। बड़ा गांव की बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली साधना ने पहली बार बाबा का गुणगान करते हुए मेरे सिर पे रख दो हाथ बाबा श्याम जी भजन गाया। दिनेश गोयल ने ‘सारी दुनिया मारे बोल मोहन मेरा है’ भजन गाया।

रविवार शाम को श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने श्रद्धालु विपिन गुप्ता, दिनेश गोयल, प्रभात गुप्ता, पंकिल, संजय, अनुज, सुरेश जैन और अनिल गुप्ता से विशेष पूजा करवा ज्योति प्रचंड के साथ संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। दिल्ली के जेपी मिश्रा ने कोलकाता से आए फूलों की 31 लड़ियों से बाबा का श्रृंगार किया। संकीर्तन के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed