फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mera chood par de ho, o nandee ke beera

मेरा चुंदड मंगा दे हो, ओ ननदी के बीरा... पर थिरके सबके पांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
mera chood par de ho, o nandee ke beera
करनाल। मेरा चूंदड़ मंगा दे हो नंणदी के बीरा...घुंघरू टूट जाएगा...पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा पर शानदार प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों के पांवों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मौका था गुरु नानक खालसा कॉलेज में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के समापन का। इसमें करीब 200 विद्यार्थियों ने गायन, वादन, नृत्य, मिमिक्री व मोनो एक्टिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव सरदारनी जसप्रीत कौर विर्क पहुंचीं। जिनका प्राचार्य डॉ मेजर सिंह ने स्वागत किया। मौके पर डॉ बीर सिंह, डॉ देवी भूषण, डॉ गुरिंद्र सिंह, शशि मदान, अंजू चौधरी, डॉ सोनिया, प्रीतपाल, अमरजीत कौर, डॉ बलजीत कौर, कंवरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
गायन में केशव ने पहला, सचिन ने दूसरा तथा विशाल ने तीसरा पुरस्कार जीता। नृत्य महिला वर्ग में नवनीत कौर पहला, पायल ने दूसरा, हरजीत कौर तीसरा, नृत्य पुरुष वर्ग में मोहित ने पहला, गुरपाल ने दूसरा, गोविंद ने तीसरा, मोनो एक्टिंग में तमन्ना ने पहला, संजीदा ने दूसरा व रजविंद्र ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। फैशन शो में नवनीत सिंह को मिस्टर कॉलेज व परनीत कौर को मिस कॉलेज चुना गया जबकि केशव, संदीप व नवनीत कौर को पर्सनेलिटी चुना गया। डा. कृष्ण अरोड़ा ने गजल पेश की एवं संगीत निर्देशन किया। इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed