{"_id":"69a5f815b3332917890d3b4a","slug":"memorandum-submitted-to-dc-against-zila-parishad-chairperson-karnal-news-c-18-knl1018-857358-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
डीसी को मांग पत्र देते जिला परिषद के सदस्य स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रवेश सोहन सिंह राणा के खिलाफ भाजपा समर्थित वाइस चेयरपर्सन और सदस्य भी विरोध में उतरे। अविश्वास प्रस्ताव रखते हुए इन 16 सदस्यों ने उपायुक्त उत्तम सिंह को ज्ञापन सौंपा और नया सदन गठित करने की मांग उठाई।
वाइस चेयरपर्सन रीना देवी और अन्य सदस्यों ने चेयरपर्सन पर ग्रांट वितरण में भेदभाव करने, जातिगत आधार पर अनदेखी करने, कुछ चहेते लोगों का गुट बनाकर काम करने व अनुदान का गबन करने के आरोप लगाए हैं। उपायुक्त ने ज्ञापन लेकर आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिया। रीना देवी ने कहा कि चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने पार्षदों को सही तरीके से ग्रांट नहीं दी। उन्होंने इस विषय पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की थी। उन्होंने भी सभी सदस्यों को समान रूप से ग्रांट मिलने और विकास कार्य बिना भेदभाव के करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद 11 एससी और बीसी पार्षदों को सही तरीके से अनुदान नहीं दिया। उन्होंने सरकार से सदन के किसी योग्य सदस्य को अध्यक्ष बनाने की मांग की है।