{"_id":"6994c9a8171268bb6f0ee1c8","slug":"memorandum-submitted-regarding-poor-quality-of-mid-day-meal-karnal-news-c-18-knl1018-847706-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मिड डे मील की अच्छी गुणवत्ता न होने पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मिड डे मील की अच्छी गुणवत्ता न होने पर सौंपा ज्ञापन
Wed, 18 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
असंध। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने मिड डे मील की करियाना आपूर्ति की देरी व गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी के नाम सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अध्यापकों ने खंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। संघ के ब्लॉक प्रधान हरिकंगन ने कहा कि समय पर करियाना की आपूर्ति नहीं हो रही है और गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है। जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया, तो अध्यापक संघ जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगा। राजकुमार प्रवक्ता, सुल्तान राम, मिनाक्षी, प्रदीप दूहन, सुनीता, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन