{"_id":"6998b646a53621043803a0c0","slug":"meeting-tomorrow-to-fill-the-post-of-general-secretary-karnal-news-c-18-knl1018-850180-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महासचिव पदों को भरने के लिए बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महासचिव पदों को भरने के लिए बैठक कल
Sat, 21 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
करनाल। पांचाल भवन में शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभा के महासचिव के खाली पदों को भरने के लिए रविवार को बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक रविवार सुबह 10 बजे सेक्टर-32 स्थित पांचाल भवन में की जाएगी। सभा के प्रधान नंदलाल पांचाल ने सभा के सभी आजीवन सदस्यों से अपील की है कि सभी सदस्य बैठक का हिस्सा बने। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विद्या सागर पांचाल, सलाहकार राकेश पांचाल, मनोज पटवा, अकाउंटेंट सुरेंद्र पांचाल, उप प्रबंधक संजीव पांचाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन