{"_id":"5f3af35d8ebc3e3cd06deeca","slug":"meerut-highway-to-be-built-with-14-crores-karnal-news-knl40976816","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 करोड़ से बनेगा मेरठ हाइवे, सुगम होगा यूपी का सफश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 करोड़ से बनेगा मेरठ हाइवे, सुगम होगा यूपी का सफश्र
विज्ञापन
एनएच-709ए पर करनाल-मेरठ रोड के निर्माण कार्य के अलावा प्रदेश के चौथे प्लाज्मा बैंक की करनाल में शुरूआत हो चुकी है। सोमवार को सीएम ने रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे पहले कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रदेश के चौथे प्लाज्मा बैंक का उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया। वहीं नए बस स्टैंड को शहीद मदन लाल ढींगड़ा का नाम और उनकी प्रतिमा से नई पहचान भी मिली है। प्रतिमा का अनावरण सीएम मनोहर लाल ने किया।
तीनों कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास के बाद सीएम ने कहा कि करीब 106 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए करनाल-मेरठ रोड से ना केवल हरियाणा बल्कि यूपी के लोगों को भी आने-जाने में सुविधा होगी। यह मार्ग अगले 15 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद काफी रुकावटें आईं। सड़क को चौड़ा करने में वन विभाग की जमीन आ रही थी, उसके बदले में वन विभाग को यमुनानगर में जमीन अलॉट की गई, तभी इस सड़क को बनाने का रास्ता साफ हो सका। राजमार्ग देवीलाल चौक करनाल से प्रारंभ होकर यमुना पुल तक बनेगा, जिसकी लंबाई लगभग साढ़े 14 किलो मीटर है। फरवरी 2022 तक यह राजमार्ग जनता की सुविधा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। शुगर मिल करनाल तक यह राजमार्ग 6 लेन का होगा, इससे आगे यमुना पुल तक फोरलेन का बनाया जाएगा। 6 लेन के राजमार्ग की कुल चौड़ाई साढ़े 27 मीटर व फोरलेन की सड़क की कुल चौड़ाई साढ़े 20 मीटर रहेगी। इस सड़क के निर्माण में एक बड़ा ब्रिज, 7 छोटे ब्रिज और 19 पुलिया बनेगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने लोगों की शिकायत और मांग पत्र भी लिए।
इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविन्द्र कल्याण, इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, एडीसी अशोक बसंल, एसडीएम करनाल आयुष सिन्हा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता रामदारी सिंह नाग्गल व एनएच के कार्यकारी अभियंता अनिल रोहिला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोगों से लें सुझाव, ताकि जरूरत हो तो प्रोजेक्ट में फेरबदल हो सके
मेरठ रोड के शिलान्यास के दौरान सीएम ने मंच से उपायुक्त निशांत कुमार यादव को निर्देश दिए कि इस मार्ग के शुरू होने से पहले रास्ते व पुलियों को लेकर ग्रामीणों या इस रोड के लोगों से चर्चा कर लें, ताकि निर्माण कार्य में कोई रुकावट ना आए और ना ही उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़े, क्योंकि सड़क बनने के बाद कई बार लोगों की शिकायतें आती रहती हैं। यदि जरूरत हुई तो अभी प्रोजेक्ट में फेरबदल भी किया जा सकता है।
सात हाईवे के प्रोजेक्ट में से एक है मेरठ रोड का चौड़ीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल शहर में आने वाले इंद्री रोड, कुंजपुरा रोड, कैथल रोड, मूनक रोड, पेहवा-काछवा रोड व मेरठ रोड जैसे सात हाईवे के चौड़ा करने की घोषणा की गई थी। मेरठ रोड का प्रोजेक्ट इन्हीं में से एक है। इसको छोड़कर सभी मार्गों पर काम चल रहा है या पूरा हो गया है। मेरठ रोड के कार्य का शुभारंभ हो गया है, शीघ्र ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। कैथल रोड पर काम कर ही कंपनी को ही इस रोड के निर्माण का कार्य दिया गया है। कैथल रोड के कार्य अधूरे होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उसकी जांच कराएंगे, यदि कंपनी दोषी है तो कार्रवाई होगी।
कोरोना मामलों में हम 17वें स्थान पर, प्लाज्मा दान करके बचाएं जान : सीएम
सीएम ने कहा कि करनाल के मेडिकल कॉलेज में प्रदेश के चौथे प्लाज्मा बैंक की स्थापना की गई है। इससे पहले प्रदेश में तीन बैंक, पंचकूला, रोहतक और फरीदाबाद में स्थापित किए गया है। प्रदेश में 30 हजार लोग ऐसे हैं, जो रिकवर हो चुके हैं। 10 वर्ष से ऊपर व 60 साल से नीचे की आयु के लोगों से मेरी अपील है कि ऐसे लोग रिकवर और मेडिकल जांच कराने के बाद प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं, ताकि अन्य मरीजों की जान बचाई जा सके। हमारा प्रदेश कोरोना के मामले में 17वें नंबर पर है। यहां स्थिति काफी कंट्रोल में है। फिर भी 350 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें ज्यादातर केस दिल्ली के पास के जिलों में है।