फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meerut bus service closed for three months, passengers worried

Karnal News: मेरठ की बस सेवा तीन माह से बंद, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Meerut bus service closed for three months, passengers worried
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा रोडवेज के करनाल डिपो की मेरठ के लिए चलने वाली सीधी बस बंद तीन माह से बंद है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई निजी वाहनों का सहारा ले रहा है तो किसी को शामली से आगे जाने के लिए बस बदलनी पड़ रही है, लेकिन विभाग सीधी बस चलाने को तैयार नहीं है। अब बस संचालन कब से होगा, इस बारे में फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

स्थिति यह है कि करनाल से मेरठ के लिए दो सीधी बसें चलती थी। इन बसों के संचालन के लिए करनाल से मेरठ वाया शामली, केराना, रोटा और बड़ोत से होते हुए जाने का परमिट था। लेकिन डिपो की चालक बस को करनाल से मेरठ वाया फुगाना और बाईवाला के रास्ते जाते थे। जबकि इस रास्ते का परमिट नहीं था। ऐसे में यूपी प्रशासन की ओर से बसों को पर कार्रवाई करते हुए इनके परमिट रद कर दिए गए।
विज्ञापन

करनाल के अलावा पानीपत के बसों पर भी गलत मार्ग पर चलने की कार्रवाई हुई है। ऐसे में करनाल से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा बंद हो गई है। इधर, स्थिति यह है कि निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। जिसका असर उनकी जेब पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों का दावा है कि उत्तर प्रदेश सरकार से एग्रीमेंट के माध्यम से बस का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है अगले माह तक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस संचालन शुरू हो जाएगा। एग्रीमेंट के बाद विभाग मनचाहे मार्ग पर बस संचालन कर सकेगा। फिलहाल जिस मार्ग का परमिट है, वहां सवारी कम होने के कारण विभाग बस चलाना नहीं चाहता।



करनाल से मेरठ के लिए सीधी बस बंद होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में मेरठ जाने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश की बसों का ही सहारा है। या फिर उन्हें करनाल से शामली जाकर मेरठ के लिए दूसरी बस बदलनी पड़ती है। इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। उत्तर प्रदेश की बसों के आने का समय भी निर्धारित नहीं है। वहीं निजी वाहन टैक्सी वाले दोगुना किराया वसूल करते हैं।


एग्रीमेंट के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार से एग्रीमेंट होने के बाद मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिस मार्ग से मेरठ जाने का परमिट था, उस मार्ग पर सवारी कम थी। ज्यादा सवारी फुगाना और बाईवाला मार्ग की थी। इसलिए बस का संचालन इस मार्ग पर किया गया। -कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed